Showing posts with label Motivational story's. Show all posts
Showing posts with label Motivational story's. Show all posts

गुब्बारे वाला।



एक व्यक्ति गुब्बारे बेचता था। वो आस पास के गांव में गुब्बारे बेच कर ही अपना गुजारा करता था। और वह बच्चों के मन को लुभाने के लिए कई रंगो के गुब्बारे रखता था। वह जहां कही भी देखता की यहाँ बच्चों की भीड़ है वही पर वो एक गुब्बारा उड़ा देता। और बच्चे उस उड़ते गुब्बारे को देख गुब्बारे लेने आ जाते थे। लेकिन एक दिन एक छोटा सा बच्चा ये देख रहा था की ये गुब्बारे वाला कोई भी एक गुब्बारा उड़ा देता है। और उस को देख कर बच्चे गुब्बारे लेने आ जाते है। उस छोटे बच्चे ने देखा की अब की बार गुब्बारे वाले सफेद रंग का गुब्बारा उड़ाया। उसको देखते ही बच्चे उसके पास गुब्बारे लेने आ जाते है। और अब की बार वो छोटा बच्चा भी उसके पास आ जाता है। और वो बड़ी मासूमियत से गुब्बारे वाले से पूछता है की " अंकल जी, आप ने अभी वो सफेद गुब्बारा उड़ाया था क्या उसी की तरह वो काले वाला गुब्बारा भी उड़ सकता है। " गुब्बारे वाले अंकल ने हाँ में जवाब देते हुए उस छोटे से बच्चे को  वो कला गुब्बारा भी उड़ाकर दिखाया। और गुब्बारे वाला उस छोटे बच्चे को समझता है की "बेटा किसी को भी ऊंचा उठने के लिए रंग की नहीं काबलियत की जरूरत होती है। " बच्चा ये सुन कर बड़ा ही खुश होता है। और वो आज एक बहुत ही अच्छी बात सिख गया है। उम्मीद करता हूँ की आप को भी कुछ सिखने को मिला होगा।              

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

आपके सोचने की लिमिट। (Limit of Your Thinking )



क्या आपको लगता है हम एक Limit से ज्यादा सोच भी नहीं सकते। मैं नहीं जनता की आप का क्या जवाब है . लेकिन जो कुछ भी आज आप का Test ले ही लेते है।  इस कहानी में आपसे एक सवाल का जवाब माँगा जायेगा। यह केवल सेल्फ टेस्ट है। इससे केवल आप को पता लगेगा की आप की सोच कहा तक है। और अगर आप हमारे साथ आप अपनी थिंकिंग Share करना चाहे तो  Comments Box आप का इंतजार कर रहा है। अब कहानी कुछ ऐसे है की एक बार एक लड़की अपने दादा जी की मौत पर दाह - संस्कार के समय एक व्यक्ति से मिलने से उस  पर बहुत ज्यादा मोहित हो जाती है। और वो लड़की घर पर आते ही अपनी बड़ी बहन को मार देती है। अब सवाल ये है की उस लड़की ने अपनी बहन को क्यों मार। ( ध्यान रहे की ये कहानी आपके Mind Test के लिए )

अब आप पहले तो अपना दिमाग लगाओ जहां तक आप सोच सकते। और आप जो भी सोचते है वो कमेंट्स के जरिए हमारे साथ जरूर शेयर करें। मुझे तो लगता है की आपकी सोच बहुत ही छोटी है। मेरा मतलब आप सही Answer तक नहीं पहुंच सकते अब मैं सही Answer निचे लिख रहा हूँ। हाँ अगर आप के Mind में सही जवाब Answer पढ़ने से पहले आ जाता है तो कमेंट्स में अपनी Photo भेजना न भूले।

अब इसका Answer ये है की उस लड़की ने अपनी बड़ी बहन को इस लिए मारा था क्योकि उसके Mind में ये बात आई की जो व्यक्ति मेरे दादा जी मौत पर आया था फिर तो वो किसी और सदस्य मरने पर भी आएगा और मैं अबकी बार उसके साथ किसी भी तरह से  बात कर लुंगी।
क्या आप ने भी ठीक ऐसा ही सोचा था।

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

सोच की शक्ति। (The power of thinking.)


 

एक लड़का पढ़ाई में बहुत ही कमजोर था। लेकिन वो लड़का माँ के कहने पर स्कूल में चला जाता था। लेकिन एक दिन स्कूल से प्रिन्सिपल लेटर आता है। और वो लेटर पढ़ कर माँ की आँखों में आंसू आ जाते है। माँ की आँखों में आंसू देख कर बेटा पूछ लेता है की माँ इस में ऐसा क्या लिखा है। तब माँ उसे बताती है की आप के प्रिंसिपल ने इस में लिखा है आप का बेटा पढ़ाई में बहुत अच्छा है। ये नार्मल बच्चों से काफी आगे है। हम इस को इस स्कूल वो वातावरण नहीं  दे सकते जो इस बच्चे को चाहिए। कृपा करके आप अपने बच्चे को किसी अच्छे स्कुल में पढ़ाए।
ये सुनकर बेटा बड़ा खुश होता है। लेकिन कुछ समय के बाद उसकी माँ की मौत हो जाती है। उस बच्चे का पढ़ने के सिवाय कोई दूसरा काम नहीं सूझता। और स्कूल से आए उस लेटर को अपनी माँ की निशानी समझ कर अपने पास रख लेता है। वो लडका बड़ा होकर बहुत बड़ा वैज्ञानिक बनता है। और J J Thomson के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध होता है। एक दिन वो अपनी माँ की निशानी के रूप में रखे उस लेटर को पढ़ना चाहता है। उस लेटर को पढ़ने के बाद उसकी आँखे भी रोने के लिया मजबूर हो जाती है। क्योकि उस लेटर में जो लिखा था वो था ही कुछ ऐसा उस लेटर के अंदर लिखा था की आप का लड़का पढ़ाई में बहुत ही कमजोर है। और ऐसे बच्चे को हम स्कुल में रख कर अपने स्कूल Image Down नहीं कर सकते। अच्छा यही होगा की आप अपने बच्चे को किसी और स्कूल में रखे।
दोस्तों और ये बात किसी हद आज के समय में भी लागु होती है। क्योकि अगर आप किसी बच्चे को कहते है की तुम बड़ा अच्छा गाते तो वो आगे भी गाने की कोशिश करता है और वो ऐसे ही कोशिश करता - करता इतना अच्छा गाने लगता है उसका गान और लोगो को भी पसंद आने लगता है। और वो एक बहुत ही अच्छा गायक भी बन जाता है।       
 और अगर आप किसी Field में Expert है तो आपको भी कभी ना कभी किसी ना किसी ने ऐसा कहा होगा की तुम ये काम बहुत अच्छा करते हो और तुम्हारे अंदर उस काम को करने की इच्छा और बढ़ी होगी। 

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

प्यार हमेशा के लिए। (Love Forever.)


 एक कपल की शादी को काफी समय हो जाता है। लेकिन उनको बच्चा नहीं होता। फिर भी वो एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे।  और ख़ुशी - ख़ुशी जीवन जी रहे थे। और शादी के 9 साल बाद उनको एक बच्चा भी हो जाता है। दोनों हो बड़े खुश होते है। और बच्चे की बहुत ही अच्छी तरह से देखभाल करते है। एक दिन उस बच्चे के पास  बोतल रखी थी। Office जाने की जल्दी में पति अपनी पत्नी को ये बोल कर चला गया की तुम इस बोतल को उठा कर अंदर रख देना। लेकिन पत्नी भी रसोई में व्यस्त थी उसको भी याद नहीं रहा की बच्चे के पास कोई बोतल पड़ी है। बच्चे ने वो बोतल उठा कर उसके अंदर की सारी दवाई पी ली। और उस जहर की मात्र उस छोटे से बच्चे के लिया बहुत ही ज्यादा थी। जब बच्चा जमीन पर गिर गया तो पत्नी को पता चला की ये वो जहर पी चूका है। ये देखते ही माँ के पैरो के निचे से जमीन खिसक गई। माँ ने जल्दी से बच्चे को उठाया और जल्दी से हॉस्पिटल ले गई। लेकिन तब तक बहुत ही देर हो चुकी थी। बच्चा मर चूका था। माँ बहुत डर गई और सोचा की मैं अपने पति को क्या जवाब दुगी।
तभी उनके पति Office से हॉस्पिटल में आ जाते है। और देखते है की उनका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। तभी वो अपनी पत्नी की और जाते है और पत्नी को केवल 3 अक्सर बोलते है। क्या आप सोच सकते है की पति  ने क्या कहा होगा। पति ने अपनी पत्नी से कहा " I LOVE YOU " इतना सुनते ही पत्नी उठ कर अपने पति को गले लगाकर रोने लगती है।
दोस्तों इनका प्यार ऐसा है जो कभी भी कम नहीं हो सकता। आजकल लोग Normally ज्यादा समय एक दूसरे को दोष देने में निकल देते है। चाहते तो ये भी ऐसा कर सकते थे लेकिन उन लोगो ने समय को देखते हुए एक दूसरे को सहारा दिया न की दोष। हो सके तो आप भी किसी को दोष की बजाय सहारा दे।     

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

Short Dress


 

जो लड़कियां अर्धनंगन कपड़े पहनती है उनके लिए एक पिता संदेश।
एक पिता ने अपनी बेटी को उसके जन्मदिन पर iPhone गिफ्ट किया। अगले ही दिन पिता में अपनी बेटी से पूछा की तुम ने फ़ोन लेते ही सबसे पहले क्या किया।

लड़की :- मैंने सबसे पहले स्क्रेच गार्ड और फ्लिप कवर का आर्डर दिया।
पिता :- क्या ऐसा करने के लिए तुंमसे किसी ने कहा या किसी प्रकार का दबाव डाला हो।
लड़की :- बिलकुल नहीं, मुझसे किसी ने कुछ नहीं कहा।
पिता :-  तो फिर तुम्हे ऐसा नहीं लगता की तुमने Mobile निर्माता कंपनी की तोहीन की है।
लड़की :- बिलकुल भी नहीं, बल्कि कंपनी वाले स्वयं ही स्क्रेच गार्ड और कवर लगवाने की सलाह देते है।
पिता :- क्या कवर लगने से Phone की सुंदरता कम नहीं होती।
लड़की :- नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं है कवर और गार्ड लगने से तो Phone सुंदर भी लगता है और सेफ भी रहता है।
पिता :- बेटी, तुम्हारा शरीर भी इस Phone की तरह ही है अगर तुम इस को अच्छी तरह से ढक कर रखोगी। तो ऐसा करने से तुम्हारी सुंदरता में कमी नहीं आएगी। बल्कि तुम और भी सुंदर लगोगी।
और Short Dress में तुम बिना गार्ड और कवर के iPhone जैसी हो। बाकी तुम भी समझदार हो।
लड़की कुछ नहीं बोली, क्योकि बेटी के पास पिता की इस बात का कोई जवाब नहीं था।        

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

बिना इंटरनेट, फ्री में सुने PM नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम "मन की बात" (Without the Internet, listen to the free program of PM Narendra Modi "Man Ki Baat )


   


आपने शायद मोदी जी के प्रोग्राम "मन की बात" के बारे में सुना ही होगा। अगर आप चाहे आप कभी भी कही भी इस प्रोग्राम को सुन सकते है। वो भी  बिलकुल फ्री में बिना इंटरनेट के। यह प्रोग्राम आधे घंटे का होता है। आपको जहां भी लगे की आप आधा घंटा फ्री है आप तभी ये प्रोग्राम सुन सकते है।
कैसे सुन सकते है आप फ्री में ये प्रोग्राम :-

                                         यह बहुत  ही आसान है। इसके लिए आप अपने फ़ोन से 1922 पर एक मिसकॉल करें।
थोड़ी ही देर में आप के पास एक Massage आएगा .

Massage आने के तुरंत बाद आप एक बार फिर 1922 पर मिसकॉल करें। 

अब थोड़ी ही देर में आप के पास एक फ़ोन आएगा जिस में आपको को मोदी का प्रोग्राम "मन की बात" पूरा प्रोग्राम फ्री में सुनाया जाएगा।                 

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

कौन है भगवान ? (Who is GOD ?)

   


वैसे तो इस सवाल का कोई एक जवाब देना कठिन है। क्योकि इस पर हर किसी के विचार अलग है। लेकिन मैं आप से एक बात के बारे में राय जानना चाहता हूँ।
कौन है आखिर भगवान   :-
 
                       शायद आप जानते होगे की एक Normal Person अपने Mind का बहुत ही काम हिस्सा Use करता है। शायद 1 - 3 % लेकिन Science का कहना है की जो Scientist है या थे। वो अपने Mind का थोड़ा ज्यादा Use कर सकते है। इसके बारे में आप ने सुना भी होगा। लेकिन वो Scientist भी अपने Mind 10 या 20 % से ज्यादा Use नहीं कर पाते।
और इसी Topic पर एक Movie भी है जिसका नाम है Lucy . इस Movie में भी यही दिखाया गया है की अगर किसी आदमी का Mind Normal से ज्यादा Use में आ जाता है। तो वो क्या - क्या कर सकता है। और सबसे बड़ी बात यह है की यह Movie एक Real Research पर आधारित है। और इस में ये भी दिखाया गया है की अगर आज के समय में अगर किसी का Mind Normal से ज्यादा Use के लायक हो जाता है। तो आज का Atmosphere उसे Support नहीं करेगा। Mind का Normal level से बहुत जयादा Use होने पर उसका Mind very Small Parts में divide हो  जाता है और वह हर जगह Available हो जाता है। मतलब की उसका Mind इतने छोटे Parts में Divide हो जाता है की उसके Mind के टुकड़े वातावरण में हर जगह पहुंच जाते है। ये सब आज कल के वातावरण  के कारण होता है।
लेकिन मेरा मनना यह है की आज से पहले  कभी भी वातावरण ऐसा था जो Mind के 100 % Use को Support करता था। 100 % Use का मतलब आप Lucy movie को देख कर जान  सकते है। जिस का भी Mind 100 % Active हो जाता है वह कुछ भी कर सकता है शायद वो शख्स वो काम कर सकता है जो आप अपनी पूरी लाइफ में सोच भी नहीं सकते। या फिर जो काम भगवान करता है।  आप शायद मेरा मतलब समझ गए होगे
 वही है भगवान।
आप की इस बारे क्या राय है Comments से अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर करें। इससे केवल Knowledge बढ़ती है। So give your suggestion .     

बुद्धि का प्रयोग ( Use of Intelligence )


दोस्तों ये बात मैं आप को एक कहानी के माध्यम से बताना चाहता हूँ।  
एक बार की बात है की महान संत सुकरात अपने शिष्यों के साथ सभा बैठे थे। तभी वह पर एक और संत आए और बोले की मैं आप का चेहरा देख कर आप के चरित्र के बारे में बता सकता हूँ। और बोलो आप सभी में से कौन मेरे ज्ञान की परीक्षा लेना चाहता है। ये सुन कर  संत सुकरात बोलते है की आप आपने के बारे हमे बताए।
संत सुकरात देखने में एक समान्य इंसान दिखाई देते थे। और उनका रूप भी बहुत अच्छा नहीं था।
संत सुकरात की बात सुन कर वहां पर आया हुआ वो संत बोलता है की  आप का चेहरा साफ - साफ बता रहा है की आप स्भाव से बहुत ही क्रोधी है। और आप का माथा बता रहा है की आप बहुत घमंडी साधु है।
ये सब सुन कर संत सुकरात के शिष्य बहुत ही क्रोधित ही जाते है। और उन को चुप रहने के लिए कहते है। लेकिन संत सुकरात अपने शिष्यों को चुप रहने के लिए कहते है। और उस साधु से कहते है की आप मेरे बारे में कुछ और बताए।
तभी वो साधु फिर से स्टार्ट हो जाते है की आप का ये कुरूप शरीर बता रहा है की आप बहुत ही लालची और सनकी किस्म के साधु है।
इतना सुनते ही संत सुकरात के शिष्यों से रहा नहीं गया और उन को जल्दी से जल्दी वहां से जाने को कहते है। तभी वहां से वो साधु चले जाते है।
लेकिन संत सुकरात के शिष्य अभी आष्चर्य में थे की  गुरु जी ने उनको यह से बिना सजा के कैसे जाने दिया। तभी एक शिष्य संत सुकरात से पूछ ही लेता है की गुरु जी आप ने उन को यहाँ से बिना सजा के क्यों को जाने दिया।
संत सुकरात कहते है की आप इस घटना से कुछ सीखना चाहिए कयोकि उस व्यक्ति ने ऐसी कोई भी बात नहीं कही जो मेरा अंदर नहीं है। बुरा तो हर कोई होता है लेकिन बहुत से लोगो की बुराई को उनकी अच्छाई अपने निचे दबा लेती है और उस को लोग अच्छा समझने लगते है।  लेकिन उस ने मेरे अंदर की केबल बुराईयों को देखा है। इस में उसका कोई दोष नहीं है।
संत सुकरात जी कहते है की मेरे कहने का तातपर्य ये है की आप सबसे पहले तो अपने अंदर की अच्छाई को बुराइयों से कही ज़्यदा कर ले। और सामने वाले व्यक्ति की अच्छाइयों को देखो न की बुराइयों को।
आप का जीवन सफल जो जाएगा।   

प्रिय विजिटर अगर आपको Post अच्छी लगे तो Like करें। और Friends से share भी करें।

Tips for BEST PERSONALITY .


 दोस्तों , आप लाइफ किसी न किसी ऐसे व्यक्ति से जरूर मिले होगे जिस आप बहुत प्रभावित हुए हो। और उस को देखने के बाद आप जा मन भी ये चाहता है की मैं भी अपनी अच्छी PERSONALITY बनाऊगा। लेकिन आप को ये पता होगा की हर किसी काम के लिए कुछ नियम होते है। जो उस काम को करने के लिए बहुत जरूरी होते है। ठीक वैसे ही अगर आप अपनी अच्छी PERSONALITY चाहते है तो आप को भी कुछ अपने नियम बनने होगे। और जितना भी मुझे पता है की वो नियम क्या होने चाहिए मैं वो निचे लिख रहा हूँ।

दूसरों की अपने Mind में अच्छी Image बनाए :-  हाँ दोस्तों आप जब भी किसी व्यक्ति से मिलते है तो आप उसकी कमिया को Ignore करते हुए उसकी उसके बारे Positive सोचे अगर आप किसी के बारे में अच्छा सोचते है तो इस बात की सम्भावना बहुत ही काम है  वो आप के बारे में Negative सोचे।

जितना हो सके दूसरों की Help के लिए आगे आए :-  हाँ दोस्तों  अगर आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की समय पर Help करते है तो आप के बारे में शायद कभी ना तो बुरा सोचे गा और ना ही किसी से कहे गा।

नाम को ध्यान में रखे :- अगर आप किसी से मिलते है तो आप उसका नाम याद रखने की कोशिश करें और जब भी आप को मिले या आप से बाते करें तो आप उसका नाम लेते रहे। उसका नाम लेने से वो अच्छा फील करें गा। और आप उस के लिए खास बन जाओगे और वो आप को भूले भी  नहीं  गा ।

आप बोलने से पहले सामने वाले की बात को ध्यान से सुने :- एक यह भी अच्छा step है की आप सामने वाले को बोलने का मौका दे और उसकी बात को ध्यान से सुन कर एक संतुष्टि भरा जवाब दे। और आप अपनी बात साफ़ और आसान शब्दों में कहे।  

दोस्तों आज मैं केवल यही Tips लिखूंगा क्योंकि अगर मैं आज ही बाहर ज्यादा लिख दुगा तो आप को याद नहीं रहे गी। और आप जानते है की केवल पढ़ने से कुछ नहीं होगा अगर आप इनको लाइफ में Apply नहीं करोगे तो।
 आप कमेंट्स में अपनी राय दे  की मैंने अगर कही कोई गलती तो नहीं की।                                    
                                                                                                                 
प्रिय विजिटर अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और कमेंट जरूर करें । हमे आपके जवाब का इंतजार रहे गा।

सफलता के लिए क्या जरूरी है IQ या EQ . (What is important to the success IQ or EQ.)


 दोस्तों आप से में सबसे पहले एक सवाल करना चाहता हूँ। सवाल ये है की
आप बुद्धिमान बनना पसंद करते है या समझदार ?
जवाब जरूर दे और दोनों में से केवल एक Option Chose करे।
IQ :- जिस व्यक्ति का IQ अच्छा है वो पढ़ाई में अच्छा होता है , वो Exams में अच्छे अंक ले सकता है। लेकिन क्या इन सब चीजों से Life की हर जरूरत पूरी हो सकती है। IQ अच्छा होने का मतलब है की आप बहुत ही काम समय में किताब को पढ़ के आसानी से याद कर सकते है।
अगर आप इसके बारे और ज्यादा जानते है तो आप मेरे ब्लॉग पर Most Welcome आप अपनी बात को Comments के जरिए मुझ तक पहुंचा सकते है।

EQ :- जहां तक मैंने EQ के बारे में पढ़ा है। इसको मैं एक उदहारण से आप को बताना चाहता हूँ। आप अक्सर ऐसे लोगो को देखते होगे जो पढ़ाई में अच्छे होते है।  लेकिन अच्छे पढ़ने वालो में एक कॉमन सी बात ये भी होती है की ऐसे लोगो के दोस्त बहुत काम होते है वो ज्यादा अपना किताबो में ही बिताते  है।
और एक ऐसे लोग भी होते जिनके सब तरह के लोग दोस्त होते है वो जैसा आदमी उनके समने होता है वो वैसे ही लोगो से बाते करते है। वो अपने आप को सामने वाले के अनुसार बना लेते है।      
अब जो पहले वाले लोग उनका IQ अच्छा और जो दूसरे वाले है उनका EQ अच्छा   है। 
IQ और EQ के बारे में सबसे पहले Goleman ने बताया था।  उनका कहना था की जीवन में 20 % सफलता IQ के कारण मिलती है लेकिन 80 % सफलता EQ के कारण मिलती है।
एक बहुत ही बड़ी कंपनी के मैनेजर को अपने कर्मचारियों को रैंक देने के लिए कहा  गया तो वो सबसे पहले उनके बोलने का तरीका अच्छी रिलेशनशिप और उनके ड्रेस पहनने का ढंग  आदि  उसने किसी का भी IQ लेवल चेक करने के लिए कोई टेस्ट नहीं लिया। बल्कि उसने केवल नहीं check किया जो EQ के under में  आता है। तो इस तरह से किसी भी व्यक्ति को सफल बनने के लिए। केवल बुद्धिमान होना जरूरी नहीं है बल्कि उसको समझदार होना बहुत जरूरी है।         
 

प्रिय विजिटर अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और कमेंट जरूर करें । हमे आपके जवाब का इंतजार रहे गा।

असीम शक्ति है आप के अंदर ( Immense power inside of you.)


 दोस्तों , आज मैं आप को एक कहानी सुनाता हूँ वैसे तो ये काल्पनिक सी लगती है। लेकिन शायद ये जिस बात पर बनाई गई है वो हो सकता है सच है।  और आप अपनी  Suggestion comments से जरूर दे। यह कहानी कुछ ऐसे है की :-
एक बार देवताओ ने एक सभा में बहुत ही ज्यादा बहस चल रही थी और जिसका विषय था की " मनुष्य की अपार शक्तियों को कहा छिपाया जाए "  . कोई देवता कहता है की हम इन को समुद्र की घरयो में छिपा दे देते है। तो कोई कहता है की हम इन शक्तियों को पहाड़ों की चोटियों पर छिपा देते है। लेकिन सबके शांत होने के बाद एक देवता कहता है की हम इन शक्तियों को मनुष्य के मन की गहराई में छिप देते है। वो जितना मर्जी बाहर ढूढ ले लेकिन उसको ये शक्ति नहीं मिले गी। और ये बात सुनते ही सभी देवता इस पर सहमत हो जाते है। और  " मनुष्य की अपार शक्तियों को " उसके ही मन में छिपा दिया  जाता और आप देख सकते है की कितने लोग इन शक्तियों तक पहुंच पाते है।
दोस्तों मेरे कहने का मतलब और इस कहानी का सार यही  है की मनुष्य के अंदर इतनी शक्तियां है की उस के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। आप जो चाहे पा सकते है बस कमी है तो अपने आपको समझने की। जो आदमी अपने आप को समझ लेता है वो कुछ भी कर सकता है।
आप इस कहानी के बारे में अपनी राय जरूर दे। आप इस से कहा तक सहमत है।                                       

प्रिय विजिटर अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और कमेंट जरूर करें । हमे आपके जवाब का इंतजार रहे गा।

 
 
doston , aaj main aap ko ek kahaanee sunaata hoon vaise to ye kaalpanik see lagatee hai. lekin shaayad ye jis baat par banaee gaee hai vo ho sakata hai sach hai. aur aap apanee suggaistion chommaints se jaroor de. yah kahaanee kuchh aise hai kee :-
ek baar devatao ne ek sabha mein bahut hee jyaada bahas chal rahee thee aur jisaka vishay tha kee " manushy kee apaar shaktiyon ko kaha chhipaaya jae " . koee devata kahata hai kee ham in ko samudr kee gharayo mein chhipa de dete hai. to koee kahata hai kee ham in shaktiyon ko pahaadon kee chotiyon par chhipa dete hai. lekin sabake shaant hone ke baad ek devata kahata hai kee ham in shaktiyon ko manushy ke man kee gaharaee mein chhip dete hai. vo jitana marjee baahar dhoodh le lekin usako ye shakti nahin mile gee. aur ye baat sunate hee sabhee devata is par sahamat ho jaate hai. aur " manushy kee apaar shaktiyon ko " usake hee man mein chhipa diya jaata aur aap dekh sakate hai kee kitane log in shaktiyon tak pahunch paate hai.
doston mere kahane ka matalab aur is kahaanee ka saar yahee hai kee manushy ke andar itanee shaktiyaan hai kee us ke lie kuchh bhee asambhav nahin hai. aap jo chaahe pa sakate hai bas kamee hai to apane aapako samajhane kee. jo aadamee apane aap ko samajh leta hai vo kuchh bhee kar sakata hai.
aap is kahaanee ke baare mein apanee raay jaroor de. aap is se kaha tak sahamat hai.

अच्छे व्यवहार का रहस्य। (The secret of good behavior.)


दोस्तों व्यवहार एक ऐसी चीज है। कि आप बना भी सकता और बिगाड़ भी सकता है।  अगर आप का व्यवहार अच्छा है तो अपने आप लोग आप की  तरफ  आऐगे। आप का संबंध अपने आप अच्छे लोगो से होगा। आप एक अच्छे इंसान बन सकते है केवल अपने व्यवहार से   , लेकिन आज कल देखने को उल्टा मिलता है।  मुझ सबसे ज्यादा हैरानी तब होती है। जब छोटे - छोटे बच्चों को गली देते या अपने से बड़ो को कुछ गलत कहते हुए देखता हूँ। बहुत से तो गाली देने में बड़े ही एक्सपर्ट होते है सामने वाले के बोलने से पहले वो इतनी गली दे देते है की सामने वाला उनको देख कर वैसे ही चुप हो जाता है। उनके बारे में सोच कर मेरे दिमाग में यही बात आती है की ये इतने छोटे - छोटे बच्चे ये सब कहा से सिख जाते है। क्या स्कुल में टीचर यही सिखाते है या फिर इन के माता- पिता उनको ये सब सिखा देते है। नहीं शायद ऐसा नहीं है।
वो सब कुछ सीखते है अपने माहौल से जब वो सब दूसरों को करते देखते है वो भी सिख जाते है। इस बात में शायद उनका कोई दोष नहीं है।
अगर आप अपने आप को अच्छा मानते है तो आप किसी बच्चे को ऐसा ना तो सिखाए और हो सके तो आप बच्चों को एक अच्छा माहौल दे जो उनके लिए अच्छा हो।  

अब मैं आता हूँ अच्छे व्यवहार के रहस्य पर 

आप ने ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जिनका व्यवहार आप को बहुत पसंद आया हो वैसे तो हर किसी की अपनी - अपनी अलग कहानी होती है।
लेकिन आज मैं आप को एक साधु के व्यवहार के बारे में बताना चाहता हूँ जिनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था।
एक दिन साधु अपने आश्रम में बैठे थे एक शिष्य ने पूछा की गुरु जी आप इस शांत और अच्छे स्भाव  का क्या रहस्य है। और शिष्य थोड़ा क्रोधी स्भाव का था।
गुरु जी कहते है की मुझे शायद मेरा तो ना पता हो लेकिन तुम्हारे बारे में जरूर बता सकता हूँ। शिष्य के पूछना चाहता है लेकिन गुरु जी कहते है की तुम मुझसे आज शाम को मिलना।
शाम को शिष्य आ जाता है । तो गुरु जी उसे कहते है की तुम ठीक एक महीने बार मर जाओगे। शिष्य उदास हो जाता है और गुरु जी के चरणों को हाथ लगा कर और आशीर्वाद ले कर वह चला जाता है।
उस दिन के बाद सभी से बड़े विनम्र सभव से बोलता और गलत तो किसी के बारे कभी सोचता भी नहीं था।  क्योकि अपने आखिरी दिनों में अपने अच्छाई पाना चाहता था। और समय निकलता गया एक महीना खत्म होने को था। तो शिष्य गुरु से मिलने जाता है। और गुरु जी  पूछ लेता है की अब कैसा महसूस हो रहा है।
तो शिष्य बताता है की इन आखिरी दिनों में अपने लिए अच्छाई पाना चाहता हूँ और मुझ से जितना होता है मैं आप की तरह बोलने की कोशिश करता हूँ। ताकि सब को  अच्छा लगे।
तभी गुरु जी कहते है की तुम कुछ दिन पहले मेरे व्यवहार का रहस्य पूछा था। मेरा यही रहस्य है की में हमेशा अपनी मोत को याद रखता हूँ। और कहता है।  की मैंने तुम से झूठ बोल था की तुम एक महीने बाद मर जाओगे। मैं तो बस तुझे अच्छा बनना चाहता था और शायद तुम सब सब कुछ जान चुके हो।
तभी शिष्य खुश होता है।  और गुरु जी चरणों को हाथ लगा कर कहता है की मैं आज के बाद किसी को कुछ भी गलत नहीं कहुगा।
           
   

प्रिय विजिटर अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और कमेंट जरूर करें । हमे आपके जवाब का इंतजार रहे गा।

फैशन ( Fashion )

Image result for necklaces with girl

 आजकल फैशन का बड़ा दौर है मुझे लगता है आपको फैशन के बारे में कुछ बताने की जरूरत है।  वैसे भी ये कोई बुरी बात नही है लेकिन आजकल के लोग कुछ ज्यादा ही फैशन करने लगे है और जिसकी कई बार बहुत ज्यादा  कीमत चुकानी पड़ती है  यह पोस्ट आज इस बात पर है की आप फैशन तो करते है लेकिन अपनी लिमिट से ज्यादा करते है हो सकता है आदमी तो अपना काम चला ले लेकिन लड़किया तो जब तक बिलकुल अपने आप को दुनिया में सबसे खूबसूरत न मान ले तब तक तक वो घर से बाहर भी नही निकलती ऎसे ही एक बार एक घर में एक पार्टी का इन्वेंटेशन कार्ड अाया तो बीवी ने कार्ड को देखते ही मेज पर फेक कर मारा और अपने पति से बोलती है की मुझे नही जाना किसी पार्टी में आप ही चले जाना तो आदमी कहता है की तुझे चलना ही होगा ये मेरा सबसे आचा दोस्त है
तभी पत्नी के दिमाग की घंटी बजी और अपने सामान की लिस्ट बना दी सभी लेटेस्ट सामान और आप जानते है की फैशन के दोर में अपनी जरुरतो को पूरा करना मुश्किल हो जाता है और वो औरत भी ये ये बात अच्छी तरह जानती थी की ये सामान बहुत  महगा है लेकिन उसको इस बात से कोई फर्क नही पड़ता लेकिन जैसे तैसे कर के पति ने उसकी हर इच्छा पूरी कर दी तो पार्टी के दिन बीवी शीशे के सामने खड़े हो कर बोली और तो सब अच्छा है बीएस गले में एक और अच्छा सा हार होता तो मजा आ जाता तो पति कहता है चलना है या नही बस इतने में पत्नी नाराज अब तो पति का भी तंत सा आ लिया था और वह अपने कमरे में जाकर लेट जाता है एक घंटे बाद बार से आवाज आती है की अब आ भी जाओ पार्टी  में चलना है।  तभी पति के तो होश उड़ गए आज या मान कूकर गई बाहर आने पर देखा या तो गले में एक बड़ा चमकदार और सुंदर हार पहन रही है देखते ही पति बोला ये कहा से लाई तुम बोली मेरी फ्रेंड से लेकर आई हु
या बात उसको अच्छी तो कोनी लगी पर बोल्या भी कुछ कोनी दोनों पार्टी में चले जाते और फुल एन्जॉय करते है रात घर आने पर पत्नी शीशे के सामने जाती है और एक दम से चीखती है तभी पति भागा - भाग अंदर आता है और पूछता है क्या हुआ पत्नी बोलती है मेरा हार खो गया पति के चहरे का रंग सफेद हो जाता है तभी बिना कुछ बोले वह हार ढूढ़ने वापिस चला जाता है लेकिन हार नही मिलता अगले दिन वो एक दुकान से ठीक वैसा ही हार लेने के लिए जाते है  लेकिन उस हर की कीमत इतनी थी की वो हार खरीदने के लिए उन्होंने अपना सब कुछ्ह बेचना पड़ा यह तक की उनका घर तक बिक गया लेकिन उन्होंने उसका हार वापिस दे दिया वो दोनों दुसरो के घर जाकर काम करके अपना पेट भरने लगे उनकी हालत बहुत खराब हो गई शरीर कमजोर हो गया
एक दिन कई सालो के बाद उस पत्नी को अपनी वही फ्रेंड मिली जिससे उन्होंने वो हार लिया था तभी वो कार से निचे उतर कर बोली तुम्हरी ये हालत कैसे हुई अब गरीब हो चुकी उस ओरत ने सारी बाते उसको बता दी तभी वो आमिर ओरत अपने सर पर हाथ रखते हुए बोलती है की जो हार तुमने मुझ से उधार लिया था वह तो नकली था। लेकिन अब क्या था उनकी जिंदगी तो खत्म होने को थी  

 अगर आप किसी से कोई वस्तु उधार लेते समय इस स्टोरी को याद करके अपना काम अपनी ही चीजो के साथ चला लेते है।  वो आपका डर नही आपकी अपने आप के प्रति जागरूकता होगी आगे आपको जैसा अच्छा लगे वैसा करना मुझ से जितना हो सकता था शायद वो मै कर चूका हूँ।           

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।
 

  
 

For Advertisment

Featured post

Question Exam ......

Hello Dear Friends visit our Website, ..... IAS,IPS, PSC, SSC, Rly, Group D एंव Bank  हेतु उपयोगी संकलन , question exam, Question Exam,...

Most Reading