Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

बर्फ का पानी या ज्यादा ठंडा पानी पिने से पहले एक बार ये जरूर पढ़ ले

                        आज कल के मौसम में सभी को ठंडा या बर्फ का पानी ही अच्छा लगता है।  लेकिन यह पानी आपके शरीर के लिए शायद नुकसानदायक हो सकता है।
आपके शरीर के अनुसार तो  20 - 22 डिग्री तापमान वाला पानी ही पीना चाहिए। इससे ज्यादा ठंडा या गरम दोनों तरह का पानी कहि न कहि आपकी सेहत को प्रभावित करता ही है। और आप जितना ज्यादा ठंडा या गर्म पानी पिएगें यह उतना  ही आपकी सेहत को प्रभावित करें गा। बहुत ही कम लोगो को यह जानकारी होती है की आप जितना ज्यादा ठंडा पानी पिएगें वह उतनी ही कठिनाई  से पचे गा और उतने ही समय बाद पचेगा। जो शायद आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं होगा।
ज्यादा ठंडा या बर्फ का पानी पीने के कारण निम्नलिखित प्रकार की समस्या हो सकती है। 
1.   आंत व बवासीर की समस्या :-  ये तो आप जानते ही होंगे कि ज्यादा ठंड से चीजे जम जाती है ठीक उसी प्रकार ठंडा पानी भी हमारे मल को जमा देता है जिससे हमारी आंतो को नुकसान हो सकता है। 
2.      इम्यून सिस्टम पर असर :- ज्यादा लम्बे समय तक ठंडा पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोग शक्ति कम हो जाती है। जिससे हमे लगातार जुखाम , नाक बहने आदि जैसी समस्याए बनी रहती है। 
3.   ऊर्जा की बेकार में खपत  :-  हमारे शरीर की बहुत सी ऊर्जा तो पानी के तापमान को समान्य करने में खर्च हो जाती है।

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

गर्म दूध पीने के फायदे ( The advantages of hot milk)

                                                                                                        दूध एक सम्पूर्ण पौष्टिक आहार है जो हमारे शरीर की हर जरूरत को पूरा करता है। इसलिए अगर संभव  हो सके तो रात को सोने से पहले दूध जरूर पीना चाहिए। लेकिन कई लोगो को को ये समझ नहीं आता की गर्म दूध ज्यादा फायदेमद है या ठंडा
तो आज मैं गर्म दूध के फायदों के बारे में बताता हूँ
      


  1.   कैल्सियम की पूर्ति :-  गर्म  दूध कैल्शियम का बड़ा ही अच्छा स्रोत है जिससे हमारे दांत व हड्डिया मजबूत बनती है और हमारा शरीर सुडोल व मजबूत बनता है। गर्म दूध को हर रोज नियमित रूप से पीने से शरीर में कमजोरी नहीं आती।                                                                                                               
  2. प्रोटीन की भरपूर मात्रा :-  हर रोज गर्म दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की भी मात्र पूरी रहती है गर्म दूध से हमे भरपूर प्रोटीन मिलता है। जिससे हमारी मांसपेशिया मजबूत रहती है और हमे दिन में पूरी ऊर्जा मिलती है।                                                                                                                                                                                                                                                            
  3. कब्ज मे आरामदायक :-    गर्म दूध पीने से हमे कब्ज में भी आराम मिलता है। हर रोज गर्म दूध पिने से हमारी पाचन सकती अच्छी बनती है।                             
  4. गले के लिए फायदेमंद  :-   गर्म दूध के सेवन से गला अच्छा रहता है अगर गला पहले से ही खराब  है तो भी आराम मिलता है।                                                          
  5. अच्छी नींद आती है :-   रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है

साइकिल चलने के फायदे

                                                             प्रिय  दोस्तों आज इस बाग - दौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है आज सबसे ज्यादा पैसा लोग अपनी सेहत पर लगते है।  साइक्लिंग एक ऐसी क्रिया है। जिस से आप का काम भी नहीं रुकता और सेहत भी अच्छी बनी रहती है मैंने खुद दो साल साईकल पर चला हर रोज सुबह स्कूल में साईकल पर जाता और आता जिसका बड़ा अच्छा परिणाम मिला।  जैसे :-
* शरीर में फुर्ती रहती है।
* रोग कम आते है।
* खाना अच्छी तरह पचता है।
* गुटनो में कभी दर्द नहीं आता।
* सुबह - सुबह साफ ऑक्सीजन मिलती है।
* ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती।
* जांघों की मांसपेशियां मजबूत बनती है।
                                 और भी बहुत सारे फायदे है जिनका शायद मुझे पता नहीं है

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

शुगर चेक करें अपने घर पर ही बड़ी आसानी से बिना किसी प्रकार के खर्चे से 100% सही चैक अप

                                                            आज के समय में शुगर एक बहुत ही खतरनाक व समान्य बीमारी है शारीरिक मेहनत की कमी और आज कल का खाना इसका मुख्य कारण है।  आजकल शुगर केवल बढ़ती उम्र के साथ नहीं बल्कि बच्चे भी इसका शिकार होने लगे है। और इस बीमारी का डर लोगो के दिलो में आम बात हो गई है। और लोग बार बार इसका चेक अप करवाते है। आज मैं आप को बताना चाहता हूँ की आप शुगर को घर ही कैसे चैक करें।                    
                                          यह बहुत ही आसान है आप शाम को सोने पहले किसी कच्चे स्थान पर मतलब जहां मिटटी निचे पड़ी हो वहां पर पेशाब  (Bathroom)  कर के आए और उस जगह की निशानी कर के आ जाए वहां पर कोइ कंकर रखे या कोइ और निशानी करें और सुबह वहां पर वापिस जाए और उसी जगह पर देखे अगर वहां पर चीटियां इकट्ठी  है तो आपको  100% शुगर है और अगर वहां पर कुछ नहीं है तो आपको घबराने की कोइ जरूरत नहीं है आप को शुगर बिलकुल भी नहीं है।
है ना बिलकुल आसान चैक अप
  THANK YOU DEAR FRENDS

सर्दी में हमारे शरीर के रोम खड़े क्यों हो जाते है।

प्रिय दोस्तों शायद अपने कई बार ऐसा महसूस किया होगा लेकिन आपको ये नहीं पता होगा की ऐसा क्यों होता है। आज मैं आपको बताता हूँ की ऐसा क्यों होता है। 
हमारी त्वचा पर उपस्थित रोम शरीर की ऊष्मा को शरीर से बाहर निकलने से रोकते है।  और जब भी हमे ठंड लगती है तो शरीर के रोम खड़े हो जाते है।  ये रोम हवा को अपने अंदर फंसा क्र एक जाल सा बना लेते है। और ये जाल हमारे शरीर के लिए रोधी पदार्थ का कार्य करता है।  और हमारे शरीर में गर्मी उत्तपन्न करता है जिस कारण हम ठंड से थोड़ा बचाव महसूस करते है और हमारे शरीर को गर्मी मिलती है। 
शायद आज अपने कुछ सिखा है। हमे इस बात की खुशी है


         प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

कैसे रखे कान की सफाई ( सबसे आसान टिप्स )

प्रिय दोस्तों सबसे पहले तो आपका इस ब्लॉग में आने पर स्वागत है आज मै आपको बताना चाहता हूँ की हम अपने कान को कैसे रखे साफ और आने वाले समय में कान के दर्द से कैसे बचे और जो तरीका मै आपको बताने जा रहा हूँ वो मै खुद पिछले के दिनों से उपयोग कर रहा हूँ। और इसका रिजल्ट भी आप केवल 10 दिनों में ही देख ले गे। 
ये बिलकुल आसान है शायद आप हर रोज नाहते तो होगे ही और जब आप नाहते है तो नाहने से पहले आप अपने मुह में एक घुट पानी ले ले और नाहने के बाद आप पानी को बाहर फेंक दे ये आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह बिलकुल आसान है और न ही इसके पर आपका कोई खर्चा है और आसानी से आप इसको कर सकते है आप इसको कर के देखना इसका फायदा आप अपने आप ही कुछ दिनों में देख लेंगे ।      

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

कैसे बनाई अपनी डाइट को अच्छा

           प्रिय दोस्तों सबसे पहले तो आपका इस ब्लॉग में आने पर स्वागत है आज मै आपको बताना चाहता  हूँ  की आज हमारे खाने में ऐसे कौन से बदलाव जिनसे आज 80 प्रतिशत से भी ज्यादा जनसख्या अनेक प्रकार के रोगो से ग्रस्त है आज सबसे मुस्किल कामो के से एक है। चॉकलेट्स , बर्गर , समोसा , आइसक्रीम , कोका कोला , चिप्स , कुरकुरे , पेटीज , पकोड़े , बुजिया , टाफी  , बिस्कुट्स , चाय , गोल गप्पे  और बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट्स है जिनके बारे में मैंने नही लिखा लेकिन आप जानते है इन सभी को खाना बंद करना हो सकता है की आप इस पोस्ट को पढ़कर ले सोच ले की नही मै आज के बाद ये सब नही खाऊगा।  लेकिन मै ये भी जनता हूँ की अगर कल ही आपका दोस्त आपको पार्टी दे और ये सब ले आए तो आप उसको मना नही कर पाओगे इस हालत में भी मैंने एक रास्ता निकला है। की आप उनको ये बोल दे की ये सब उनके लिय डॉक्टर ने बंद  करवा रखा है ये एक ऐसा झूठ है की इसमे न तो किसी नुकसान है बल्कि  आपका फायदा है लेकिन ऐसे समय पर तो आप राजा हरिश्चंद्र बनने को  तयार  हो जाते हो।  लेकिन आपका ये झूठ आपको पूरी जिंदगी काम  आएगा  और इसके साथ आप अपने दोस्तों को भी समय देखकर समझाए।  और इन सब गलत चीजो की जगह पर आप फल फ्रूट या जूस जैसी अच्छी  चीजे लेना शुरू कर दे आप कुछ ही दिनों में अपने आप अच्छा महसूस करने लगे गे         

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

कैसे बचे मोटा होने से (मोटापा )

प्रिय दोस्तों आज इस पोस्ट में मै आपसे मोटापे के बारे में कुछ बाते बताना चाहता हूँ Image result for overweight
आज के समय में वजन "घटाए या वजन बढाए" के बहुत से क्लीनिक खुल चुके है आप किसी भी बाजार में चले जाऐ शायद इस तरह के क्लीनिक आपको हर जगह मिल जाऐगे। और ये बहुत ही अच्छा बिज़नेस भी है क्योकि भारत के 70 प्रतिशत लोग मोटापे का शिकार है जिसका सबसे बढ़ा कारण जोर लगने वाला काम न करना और ऊपर से हर रोज चॉकलेट्स , बर्गर , समोसा , आइसक्रीम , कोका कोला , चिप्स , कुरकुरे , पेटीज , पकोड़े , बुजिया , टाफी  , बिस्कुट्स , चाय , गोल गप्पे   आदि का खाना आज नार्मल सी बात है। और भी बहुत से  ऐसे नए प्रोडक्ट है  शायद जिनका मुझे पता नही है जो मोटापे का या अन्य पाचन तंत्र से सबंधी रोगो का कारण है
और आज एक भी आदमी के चहरे पर रौनक नही है। अगर है तो वो क्रीम , पाउडर या फेस वाश के कारण है जो केवल कुछ समय के लिय होती है। मेरी तो आपसे यही राय है की आप ऐसा खाना छोड़ दे और हेल्दी या अच्छी डाइट लेना शुरू कर दे।  एक और बात हो सकता अप्प छोड़े या नही लेकिन अपने बच्चो  को लेने दे और ये सब चीजे डरा कर  न छुड़वाए बल्कि इनके फायदे व नुकसान को समझा कर उनकी खुशी से ही छुड़वाए।  

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

        

हम एक खास उम्र तक ही क्यों बढ़ते है (Why do we have to a certain age is growing.)







Image result for हम एक खास उम्र तक ही क्यों बढ़ते हैहर आदमी एक निश्चित आयु तक ही वृद्धि करता है क्या आप जानते है की ऐसा क्यों होता है अगर नही तो आज मै आपको बताता हूँ की ऐसा क्यों होता है हमारे शरीर की वृद्धि को अंतः - स्त्रावी ग्रन्थियां नियत्रित करती है  मुख्य जैसे थायरायड ग्रंथि , पिट्यूटरी ग्रंथि , थाइमस ग्रंथि और कुछ लिंग ग्रन्थियां हमारे शरीर की वृद्धि को नियंत्रित करती है जन्म के समय शिशु की थाइमस ग्रंथि काफी बड़ी होती है लेकिन  14-15 साल की आयु के बाद यह सिकुड़ने लग जाती है और इस आयु में लिंग ग्रन्थियां शरीर की वृद्धि का कार्य करती है और 21-24 साल की उम्र तक आदमी परिपक्व हो जाता है।  इस उम्र के बाद व्यक्ति का शरीर वृद्धि करना बंद कर देता है और इस उम्र में व्यक्ति की ये ग्रन्थियां बहुत धीमी गति से अपना कार्य करती है। और ऐसी कारण व्यक्ति का शरीर एक निश्चित आयु तक ही वृद्धि करता है।     

प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।

नशा


Image result for नशा 
नशा हमारे देश की मुख्य समस्याओं में से एक है जिसके कारण बहुत से परिवारो को बहुत ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ती है और आज कल तो हमे देखने को मिलता है की हमारे देश का युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आता जा रहा है जिससे ये देश कमजोर होता जा रहा है। लेकिन पता नही क्यों हमारी सरकार भी इसकी और शायद कोई ध्यान नही दे रही है जिससे हमारा देश तरकी तो कर रहा है  लेकिन इसका आदमी कमजोर होता जा रहा है और आज कल तो स्टूडेंट्स भी इसके आदि होते जा रहे है इस पर  मै ज्यादा न लिखते हुए बहुत कम शब्दों में बस आपको इतना कहना चाहता हूँ की सबसे पहले तो आप  नशे से मुक्त रहे और फिर जितना हो सके आप दुसरो को इससे मुक्त करने की कोशिश करे
और अगर आप किसी अच्छे काम के लिए दुसरो की सहयता करते है तो आपका भी अच्छा होगा ही होगा थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आप को अपने काम का फल मिले ही मिले गए और इन्ही शब्दों के साथ ये पोस्ट पढ़ने के लिये आपका धन्यवाद।   


प्रिय विजिटर अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।
          


कैसे बढाऐ जिंदगी ! ( How increse the life time ! )


शायद हर आदमी ज्यादा से ज्यादा जीने की इच्छा रखता होगा और सुखी जीवन के साथ लेकिन इसके भी अपने कुछ नियम है।  मै सभी  तो  नही  जानता  लेकिन  जितना भी जानता हु मै चाहता हु की  आप भी जाने। 
ये बिलकुल आसान है और आप जानते भी है लेकिन आप अपनी जिंदगी के साथ जल्दबाजी कर जाते है जिससे आप अपनी जिंदगी या उम्र का बहुत ज्यादा समय खो बैठते  है
मै आपको बताना चाहता हु की साइंस के अनुसार समान्य आदमी  की उम्र ज्यादा से ज्यादा चार सौ साल है
लेकिन  आज के समय में आदमी सौ वर्ष को भी पार  नही कर पता जिसका सबसे बड़ा कारण आज का लाइफ स्टाइल और खाना है
क्योकि खाने में तो  हम जंक फ़ूड , कूल ड्रिंक , पैकेट बंद खाना।  जो हमारे शरीर के अंदर की कोशिकाओ को नष्ट  करते है और आप जानते  ही  है हमारा शरीर कोशिकाओ से ही मिलकर बनता है जिससे शरीर जल्दी ही खत्म हो जाता है।  और  अगर  आप अपने शरीर की कोशिकाओ को बचना चाहते है तो  आप आज  से ही  ऐसे भोजन  को खाना छोड़ दे जो आपके शरीर को नुकसान पहुचता हो हा अगर आप बंद नही कर सको तो जितना हो सके कम कर दे क्योकि बहुत से लोगो की तो  जंक फ़ूड आदत बन चूका है और आदत को बदलना बहुत मुसकिल होता  है तो ऐसे अच्छा यही होगा  की पहले तो आप जंक फ़ूड खाना पहले तो कम करे और फिर धीरे - धीरे बंद कर दे       
और इसके साथ  आप पौष्टिक आहार  लेना शुरू कर दे जैसे हर रोज एक  बार फल खाना जैसे केला अच्छा भी  है और ज्यादा महंगा भी नही है और अगर आप और भी अच्छे फल खा सकते है  तो जरूर खाए और ज्यादा से ज्यादा  खाए जिसका  असर आप कुछ ही दिनों में देखे गे। 
अगर आप का शरीर अच्छा है तो समान्य सी बात है की वो आपका साथ भी लम्बे समय तक देगा   
अब बात आती है लाइफ स्टाइल की
मै अक्सर देखता हूँ की आज का आदमी मशीनो पर आधरित या अन्य चीजो पर जैसे बिजली पर मै आप से ही पूछना चाहता हु की अगर एक महीना लाइट ऑफ हो जाय तो आप क्या ऐसे ही काम करते रहे गए जैसे आप नॉर्मली हर रोज करते है आप एक बार इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बैठ कर जरूर सोचे की आप पुरे दिन में कितने ऐसे उपकरणों का उपोयग करते है जो बिजली की सहयता से चलते है अगर वो सब बंद हो जाय तो क्या होगा शायद बुरा हाल होगा
और अब आप आज पचास या सौ साल पहले सोचे मेरा मतलब जब लाइट थी ही नही तो उस समय के लोगो का क्या हाल होगा अब आप सोचे गए की उनका तो बुरा हल नही होगा क्योकि उनको लाइट के साथ जीने की आदत नही होगी और मै आपकी बात मानु भी गा क्योकि यह  बात सही भी है
तो अब आप यह भी सोच लीजिए की उस समय के लोग शरीर से स्वस्छ  और स्ट्रांग व जीवन भी उनका थोड़ा सा आज की उपेक्षा लम्बा भी था।
तो आप भी एक महीने में एक दिन ऐसा जरूर निकले जिस दिन को आप अपने दम पर जीए और इन्ही शब्दों के साथ ये पोस्ट पढ़ने के  लिए थैंक्स।         

HELATH (सेहत )


सेहत हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है अगर एक व्यक्ति शारीरक रूप से स्वस्थ है तो हर काम को ठीक प्रकार से कर सकता है चाहे कार्य किसी भी  प्रकार का हो।  लेकिन आज आदमी अपनी सेहत पर ध्यान नही दे रहा है।  कुछ लोग तो आपने मजे के लिए  अपनी सेहत खराब करते  है।  जैसे शराब पीना , जंक फ़ूड खाना , आदि।  लेकिन कुछ लोगो  की मजबूरी भी होती सकती है लेकिन ऐसा बहुत ही कम लोगो के साथ होता है
और कुछ लोग जल्द बाजी  में अपनी  सेहत खोते  है।  जैसे रात का भोजन  सुबह खाना घर से लेट होने के डर से जल्दी घर से निकलना और बाजार में समोसा, पेटीज आदि  खाना और बहुत सारे ऐसे कार्य है
जैसे सुबह भोजन  न खाना ऐसे बहुत लोगो से मै मिलता हूँ  जो सुबह भोजन नही करते जबकि सुबह का भोजन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।  आगर आप उन लोगो में से एक जो सुबह भोजन नही करते तो  मेरी  आप से राय है।  जितना हो सके ज्यादा नही तो कम सही लेकिन खाना जरूर खाय. 
अगर  आप जंक फ़ूड ज्यादा खाते है या हर रोज खाते है।  तो मै आप से ये तो नही बोलू गा की आप आज ही ऐसा करना बंद कर दे क्युकी मै जानता हु की आप ऐसा न तो कर सकते और ना ही आप ऐसा करो गे
अगर हिम्मत है तो कर के दिखा दे
और अगर आप ऐसा करना  बंद नही कर सकते तो कम तो कर सकते हो जिस  केवल  आप का  ही फायदा है
मै आप से आशा करता हूँ की आप आज के बाद आपने खाने के बारे में जरूर  सोचे गे। 

प्रिय दोस्तों अगर पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर अवश्य करें।
 

For Advertisment

Featured post

Question Exam ......

Hello Dear Friends visit our Website, ..... IAS,IPS, PSC, SSC, Rly, Group D एंव Bank  हेतु उपयोगी संकलन , question exam, Question Exam,...

Most Reading