अगर आदमी इन 3 गन्दी आदतों को छोड़ देता है तो शरीर बन सकता है फौलाद ....


आज कल भाग दौड़ भरी जिन्दगी में लोग अपने शरीर की तरफ ध्यान ही नही दे पाते जिस जिस कारण लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | आज के समय में आदमी शारीरिक मेहनत बहुत ही कम करता है लगभग सभी काम मशीनों के द्वारा होने लगे है जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है |
आजकल शरीर का कमजोर होना एक आम बात है कुछ तो खाना पीना ही ऐसा है जिसको खाने से केवल मजा आता है और हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नही मिल पाते |  शरीर का कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण लोगो की आदते है आज मै आपको 3 ऐसी आदतों के बारे में बताऊगा अगर आप उनको छोड़ देते है आपका शरीर एक दम फौलाद बन जाएगा जाने वो 3 आदते कौन सी है :-----


देर रात तक जागना :----

               ये एक आम बात है की लोग देर रात तक जागते है क्योकि पूरा दिन तो ऑफिस में काम करना पड़ता है और घर आने के बाद घर का काम रह जाता है | जिस कारण लोग देर रात तक जागते है और ऐसा करने से हमारे शरीर की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है | अगर हम रात में आराम नही करेगे तो लगातार कुछ दिन तक ऐसा होने पर हमारा शरीर सुस्त रहने लगता है | 
लेकिन अगर आप घर के कार्य को सुबह करे तो ज्यादा अच्छा रहेगा क्योकि अगर आप रात में 9 बजे सो जाते है तो आप सुबह आसानी से 4 बजे उठ सकते है और अपने सभी कार्य को आसानी से कर सकते है | लेकिन अक्सर लोग उल्टा है करते है सुबह तो 7 से पहले तो उठते ही नही और रात में देर रात तक सोते नही है | लेकिन अच्छा होगा की आप ये आदत सुधार ले |


सही समय पर भोजन ना करना :---

                     सही समय पर भोजन ना करने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र खराब हो जात है बड़े तो समय पर भोजन कर नही पाते लेकिन आजकल बच्चे भी सुबह खाते है और फिर स्कूल से आने के बाद ही खाते है जो बिलकुल गलत है जो बच्चे स्कूल जाते है या फिर जो लोग ड्यूटी पर जाते है उन्हें टिफन साथ लेकर जाना बहुत ही जरूरी है | अगर आप टिफन लेकर नही जाते है तो आते ही आप भोजन करोगे जिस कारण आपको शाम को भूख नही लगती और दोपहर को भूख लगती है तो आप खाते नही जो बिलकुल गलत है अच्छा होगा की आप अपनी ये आदत भी सुधार ले |

ज्यादा चिंता करना :---

               ये तो हर कोई करता है लेकिन ये हर कोई ये भी बोलता है की मै चिंता नही करता | और शायद आप नही जानते की ये सबसे खतरनाक बीमारी है जिससे ना तो व्यक्ति को समय पर भूख लगती और जिससे लगातार वजन पड़ता है | अगर हो सके तो आप चिंता से दूर ही रहे | 

No comments:

 

For Advertisment

Featured post

Question Exam ......

Hello Dear Friends visit our Website, ..... IAS,IPS, PSC, SSC, Rly, Group D एंव Bank  हेतु उपयोगी संकलन , question exam, Question Exam,...

Most Reading